फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल टूटने से स्कूल नहीं जा पा रहीं 25 छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। दो जुलाई को आई आपदा में कई पुलों और रास्तों के बहने से कई इलाकों का संपर्क भंग हो गया है। मूसलाधार बारिश से सेला से नमजला और बर्नियागांव को जोड़ने वाली पुलिया ध्वस्त हो गई थी। इससे बर्नियागांव और सेला की लगभग 25 छात्राएं जीजीआईसी नमजला नहीं जा पा रही हैं।
विज्ञापन


सेला की 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा दीक्षा दोसात, लक्ष्मी नितवाल, 10वीं की रंजना आर्या, 9वीं कक्षा की दीपा थपड़ियाल और सुनीता आर्या ने बताया कि पुल नहीं होने से वे स्कूल नहीं जा पा रही हैं। इससे उन्हें घरों में बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है।

यही हाल हरकोट मंटेना, मालुपाती और रीठा के बच्चों का भी है। इन गांवों के बच्चे भी दो जुलाई के बाद से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। स्कूली बच्चों और अभिभावकों का कहना है कि अब तक प्रशासन की ओर से आवाजाही के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। बच्चे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें