फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और खंड शिक्षाधिकारी ने किया स्कूलों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। विधायक मीना गंगोला और खंड शिक्षा अधिकारी किशोर पंत ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने शिक्षक न होने से बंद पड़े राजकीय कन्या हाईस्कूल बनकोट में शिक्षकों की तैनाती कर स्कूल को संचालित करने के लिए कहा।
विज्ञापन


राजकीय कन्या हाईस्कूल बनकोट में विधायक और खंड शिक्षाधिकारी के आश्वासन पर अभिभावकों ने छह विद्यार्थियों के प्रवेश विद्यालय में कराए। विधायक और खंड शिक्षाधिकारी ने एक महीने के भीतर विद्यालय में चार शिक्षकों की तैनाती करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज बनकोट का भी संयुक्त निरीक्षण किया गया। विधायक ने राजकीय इंटर कॉलेज तक सड़क बनाने की घोषणा की। राजकीय इंटर कॉलेज गांधीनगर के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। विधायक ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्तियां हो रही हैं, जल्दी से यहां भी शिक्षकों की तैनाती कराई जाएगी। स्कूल स्टाफ ने खंड विकास अधिकारी को दिए पत्र में कहा कि नए भवन को बने चार साल भी नहीं हुए हैं, छत टपकने लगी है, इससे विद्यालय संचालन में दिक्कत आ रही है। विधायक और खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को नोटिस दिया जाएगा। मामले की जांच कराई जाएगी। लोगों ने खेल मैदान न होने का मामला विधायक के सामने उठाया। विधायक ने कहा कि जमीन उपलब्ध होती है तो खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें