फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन व्यापार बहिष्कार की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के ट्रेड पास में कटौती के फरमान पर भारतीय व्यापारी भड़क उठे हैं। भारतीय व्यापारियों ने पूर्व अवधि की तरह ट्रेड पास जारी नहीं होने पर भारत-चीन व्यापार के बहिष्कार की धमकी दी है। इससे भारत-चीन व्यापार पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन


भारत-चीन व्यापार के लिए केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ट्रेड पास जारी करता है। मंत्रालय एक जून से 31 अक्टूबर तक ट्रेड पास जारी करता है। इस साल भी पहली जून से आधिकारिक तौर पर भारत-चीन व्यापार शुरू हो गया है। यह बात दीगर है कि अभी तक ट्रेड पास ही जारी नहीं हुए हैं, व्यापार शुरू होना अभी दीगर बात है। अभी तक 187 व्यापारियों ने पास के लिए आवेदन किया है। इस बीच मंत्रालय के ट्रेड पास में कटौती के फरमान से भारतीय व्यापारी भड़क उठे हैं।

ट्रेड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंत्रालय ने पहली जून से 15 अक्टूबर तक ट्रेड पास देने का फरमान जारी किया है। इससे भारत-चीन व्यापार के बीच 15 दिन घट गए हैं। भारतीय व्यापारियों ने इसे हितों के खिलाफ बताया है। उन्होंने पूर्व की समयसीमा की भांति पास जारी करने की मांग की है। ऐसा न होने पर व्यापार के बहिष्कार की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन


भारत-चीन व्यापार संघ सचिव दिनेश गुंजियाल का कहना है कि ट्रेड पास में कटौती से व्यापार को नुकसान उठाना पड़ेगा। पहले से भी भारतीय व्यापारी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नुकसान का सामना कर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यदि पूर्व की भांति ट्रेड पास जारी नहीं हुआ तो सभी व्यापारी बहिष्कार करेंगे। व्यापार करना तो दूर कोई भी व्यापारी ट्रेड पास लेने तक नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें