फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की आधी आबादी नहीं करेगी निकाय चुनाव में वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर पालिका की आधी से अधिक आबादी निकाय चुनाव में मतदान नहीं कर पाएगी। दरअसल आधी से अधिक आबादी का नाम निकाय के साथ ही ग्राम सभाओं की मतदाता सूची में भी शामिल है। इसके चलते इन मतदाताओं के निकाय चुनाव के मतदान से महरूम रहने की नौबत आई है।
विज्ञापन


वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर डीडीहाट नगर पालिका की आबादी 7969 है, लेकिन इसमें से नगर पालिका की वोटर लिस्ट में 3022 मतदाताओं का ही नाम दर्ज है। शेष मतदाताओं के नाम पालिका की मतदाता सूची में नही हैं, जबकि यह आबादी नगर निकाय क्षेत्र में ही रह रही है। इनकी संख्या 4946 है। इनमें से 3258 आबादी 18 साल या अधिक उम्र की हैं।

दरअसल इन मतदाताओं के नाम गांवों की सूची में दर्ज हैं। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी जीवंती जोशी ने बताया कि निकाय के आधे से अधिक निवासियों के अपनी ग्राम सभाओं की मतदाता सूची में नाम हैं। मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण के बाद इनके नाम निकाय की नामावली से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन


निवासी निकाय के और वोटर ग्राम सभा के
निकाय में रहने वाली आधी से ज्यादा आबादी सभी सुविधाओं का लाभ उठा रही है। इनमें विकासखंड के कई गांवों के बाशिंदे शामिल हैं। यह लोग शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार आदि कारणों के चलते गांव छोड़कर नगर में निवास कर रहे हैं, लेकिन इनके नाम ग्राम सभाओं की सूची में हैं। ईओ ने बताया कि यह लोग अपने नाम ग्रामसभाओं की मतदाता सूची में ही शामिल रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें