बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। लछीमा ओखरानी की महरी धर्मशाला में सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन में दीवान सिंह मेहता और गंगा सिंह कार्की बैठे। आंदोलनकारियों ने स्वीकृत सड़क निर्माण पूरा करने के साथ ही विस्तारीकरण की मांग दोहराई है।
रविवार को आंदोलन स्थल पर संघर्ष समिति के उमेश चंद्र पाठक ने कहा कि क्रमिक अनशन को जल्द ही आमरण अनशन में बदला जाएगा। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी कमल पाठक ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी लछीमा ओखरानी के लोग आदिम युग सा जीवन जी रहे हैं। उन्होंने अब तक आंदोलन के बीच किसी जिम्मेदार अधिकारी के न आने को दुखद बताया।