फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल कर्मियों ने शासन के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दो माह का वेतन न मिलने से नाराज पेयजल कर्मियों ने शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एक दिनी धरने के साथ ही 30 जनवरी से सभी पेयजल कार्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्यालय में तैनात पेयजल कर्मी मंडल कार्यालय में एकजुट हुए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारी कर्मियों ने कहा कि शासन ने पेयजल निगम की वेतन एवं पेंशन पत्रावली पर आपत्ति लगाई है। उन्होंने आपत्तियों को निराधार बताया और कहा कि इसके चलते उन्हें नवंबर, दिसंबर का भुगतान नहीं हो पा रहा है।

अब जनवरी भी खत्म को तैयार है। तीन माह से भुगतान न होने से कर्मियों को आर्थिक परेशानी हो रही है। इस दौरान इं. आरएस धर्मशक्तू, अविनाश चंद, जीबी पाटनी, आशुतोष उपाध्याय, पीपी पंत, गंभीर चौहान, केडी पंत, मनोहर पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें