फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे हो रहे खनन से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिगतोली से दियूड़ी तक मार्ग के किनारे लगातार हो रहे खनन से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। इस मामले की शिकायत डीएम, डीएफओ से लेकर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत से तक की जा चुकी है, लेकिन खनन का काम नहीं रुका है।
विज्ञापन


खनन वाले स्थान पर सड़क संकरी हो गई है और दुर्घटना का खतरा बना है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस सड़क के चौड़ीकरण और डामरीकरण की लंबे समय से मांग की जा रही थी, विभाग ने यह काम तो नहीं किया, उल्टा सड़क का उपयोग खनन माफिया करने लगे, लेकिन इस पर अंकुश लगाने का साहस प्रशासनिक अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं।

दिगतोली के भनार गांव निवासी नारायण चंद ने शनिवार को इस संबंध में डीएम को पत्र दिया। डीएम सी रविशंकर ने आश्वासन दिया कि सड़क किनारे हो रहे खनन पर शीघ्र अंकुश लगाया जाएगा। चंद का कहना है कि इस सड़क के किलोमीटर 11 पर लगातार पत्थर निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


मलबा सड़क पर फैल रहा है। इस कारण उस स्थान पर दुर्घटना का खतरा भी पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के सामने यह मामला व्यक्तिगत रूप से रखा गया, लेकिन उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें