फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की धीमी गति के खिलाफ होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला से चीन सीमा तक बन रही सड़क के निर्माण और पिथौरागढ़ से धारचूला के बीच सड़क चौड़ीकरण के काम में हो रही देरी के खिलाफ अब व्यापारियों ने आंदोलन छेड़ने का फैसला ले लिया है।
विज्ञापन


आंदोलन में धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट और अन्य कस्बों के व्यापारी एवं आम लोग शामिल होंगे। धारचूला व्यापार संघ की बैठक में कहा गया कि वर्षों से लोग सड़कों की दशा सुधरने की आस लगाए हैं, लेकिन सीमा सड़क संगठन की धीमी कार्यशैली से अब तक निराशा ही मिली है।

सोमवार को व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि सीमांत की सड़कों के निर्माण में सीमा सड़क संगठन रुचि नहीं ले रहा है। सड़क की दशा ठीक न होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। बैठक में धारचूला नगर में सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया और इन कैमरों को लगाने के लिए एनएचपीसी की धौलीगंगा परियोजना के अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी कहा गया कि धौलीगंगा परियोजना की तरफ से अब तक धारचूला व्यापार संघ को कोई सहयोग नहीं दिया गया। इस बार सीसीटीवी लगाने के लिए परियोजना के अधिकारियों से धन की मांग की जाएगी। नगर क्षेत्र में रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक पुलिस की गश्त प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई।

तय हुआ कि यदि व्यापार संघ के किसी सदस्य का आकस्मिक निधन होगा तो बाजार शोक में दोपहर 12 बजे तक बंद रखा जाएगी। बैठक में व्यापार संघ उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, महासचिव नवीन खर्कवाल, सचिव नेत्र सिंह कुटियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, राजेश कुटियाल, मोहनी देवी, लक्ष्मी परमार, लक्ष्मण कौशल, अब्दुल कलाम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें