फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल के सपनों का भारत बनेगा:पंत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वित्त और संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने कदम उठाया है। पंडित दीनदयाल के नाम से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उसका लाभ समाज के निचले तबके के लोगों को मिलने लगा है।
विज्ञापन


मंगलवार को यहां एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पंडित दीनदयाल की जन्मशती पर आयोजित विचार गोष्ठी में पंत ने कहा कि पंडित दीनदयाल के सपनों का भारत बनाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि अब देश में आर्थिक आजादी का दौर आने वाला है। जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स में एकरूपता आ गई है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि सिर्फ अपने हित के बारे में न सोचें। पूरे समाज और देश के हित में सोचा जाए। पंत ने कहा कि देश की आजादी में वीर सपूतों का अहम योगदान रहा था।

अब नई पीढ़ी को चाहिए कि वह इन सपूतों के बताए रास्ते पर चलें और देश को आगे बढ़ाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने देश के हर वर्ग का हित चाहा था। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री निर्मल माहरा, जिला महामंत्री ललित जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें