फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सड़क पर पलटी, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-तवाघाट सड़क पर बगड़ीहाट से थोड़ा आगे थाम नामक स्थान पर रविवार अपरान्ह करीब एक बजे कार असंतुलित होकर सड़क के किनारे बनी दीवार से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। कार के ठीक पीछे चल रहे तहसीलदार आईबी मल्ल ने पुलिस और 108 आपात वाहन को मौके पर बुलाया। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार (डीएल/2सीएके-3463) रविवार दोपहर बाद जौलजीबी से धारचूला को जा रही थी, तभी कार थाम के पास सड़क पर पलट गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कार सवार टीवी पत्रकार धारचूला निवासी संतोष दरियाल (32) पुत्र धनीलाल, कार मालिक दीपक वर्मा (25) पुत्र परमल वर्मा, नीतू तितियाल (30) पत्नी दीपक सिंह और सीमा सीपाल (30) पत्नी दीवान सिंह घायल हो गए।

तहसीलदार ने पहले घायलों को अस्कोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उनको जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि घायल महिलाओं को 108 आपात वाहन से और पुरुषों को आईटीबीपी की एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें