फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीसैनी हाईस्कूल में प्रत्येक विद्यार्थी ने रोपा एक पौधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हरी सिंह थापा राजकीय हाइस्कूल नैनीसैनी में ‘एक विद्यार्थी एक पौधा’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान प्रत्येक विद्यार्थी ने गमले में अपने नाम से एक पौधा लगाकर वर्षभर उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मोहन पाठक ने बताया कि हर विद्यार्थी द्वारा वर्ष में एक पौधा लगाया जाता है। साथ ही उसकी सुरक्षा की जाती है। इस मौके पर सुलेख, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। सुलेख में गीतिका महर, निकिता लोहिया, शुभम सामंत, चित्रकला में राजेंद्र कसन्याल, निकिता थापा, राकेश कसन्याल और निबंध प्रतियोगिता में आरती थापा, सुमन, अंजलि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राजकुमार सिंह मौरा, राजेंद्र धामी, भूपेंद्र सिंह डसीला, पंकज महर निर्णायक की भूमिका में रहे, जबकि चंद्रकुमार सिंह थापा, गिरीश चंद्र नगरकोटी और शोभा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें