फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में पास कराएं जिला योजना के प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने लोनिवि, पीएमजीएसवाइ, सिंचाई, पेयजल निगम, जल संस्थान, लघुडाल खंड यांत्रिक विभाग के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर जिला योजना के प्रस्ताव पास कराने को कहा है, ताकि जिला योजना को अंतिम रूप देते हुए जिला नियोजन और अनुश्रवण समिति की बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जा सके।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में उक्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम ने कहा कि विभागों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह प्रस्ताव में अपने स्तर से कोई कमी न रखें। कहा कि विकास कार्यों का लाभ जनता को मिलना चाहिए, इसके लिए सभी को तत्परता दिखानी होगी। उन्होंने निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को बरसात में बंद होने वाली सड़कों को तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए। साथ ही लोनिवि के अधीक्षण अभियंता वाईएल शैल को निर्देश दिए कि पंजिका बनाकर सड़क मार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं को दर्ज करें। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी को विभागीय परिसंपत्तियों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों से कहा कि यदि सड़क निर्माण में कोई भी विवाद होता है, तो संबंधित एसडीएम और प्रशासन की मदद से उसे सुलझा लें। पेयजल निगम को आंवलाघाट पेयजल योजना के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें