फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस का गैस कार्यालय में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रसोई गैस की मनमानी कीमत वसूलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गैस कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने रसोई गैस की होम डिलीवरी न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में गैस कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महर ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 604 रुपये है, जबकि उपभोक्ताओं से 613 से 620 रुपये वसूले जा रहे हैं। 604 रुपये में होम डिलीवरी करनी होती है, लेकिन कहीं भी होम डिलीवरी गैस एजेंसी नहीं करती है। होम डिलीवरी का भाड़ा अलग से ले लिया जाता है।

इसके अलावा घटतोली की समस्या भी आम है। यूथ कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र महासचिव करन सिंह ने कहा कि दो दिन के भीतर व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो यूथ कांग्रेस आंदोलन शुरू करेगी। प्रदर्शन में शुभम बिष्ट, आनंद धामी, राजू नेगी, अरुण कुमार, पारस महर, प्रकाश देवली, सूरज गोस्वामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें