फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा कैलाश यात्रियों का पहला दल यात्रा पूरी कर लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा कैलाश यात्रियों का पहला दल यात्रा पूरी कर लौटा
विज्ञापन

पिथौरागढ़। छोटा कैलाश की यात्रा पूरी कर पहले दल के 42 सदस्य शुक्रवार को पर्यटक आवासगृह पहुंचे। दोपहर भोजन के बाद यात्री जागेश्वर धाम को रवाना हो गए हैं। सकुशल यात्रा पूरी होने पर सभी यात्री बेहद खुश हैं। पर्यटक आवासगृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को बुरांश का जूस पिलाकर स्वागत किया। यात्रियों को सात्विक भोजन परोसा गया। छोटा कैलाश भारतीय क्षेत्र में है। दिल्ली से छोटा कैलाश की यात्रा 18 दिन में पूरी हो जाती है।

जो लोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर नहीं जा पाते, वह छोटा कैलाश के लिए आवेदन करते हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम यात्रा का संचालन करता है। यात्रियों ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सुहावना रहा। ओम पर्वत के स्पष्ट दर्शन हुए। पार्वती सरोवर में स्नान करने से आनंद की अनुभूति हुई। दल में ज्यादातर यात्री दिल्ली, गुजरात और राजस्थान के हैं। छोटा कैलाश की यात्रा पर अब तक तीन दल जा चुके हैं। दो दल इस समय यात्रा मार्ग पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में यात्रियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधरोपण किया और हिमालय बचाओ की शपथ ली। यात्रियों ने कहा कि हिमालय की पवित्रता बनी रहनी चाहिए। इसके लिए स्थानीय लोगों को ही जागरूक होना पड़ेगा। यात्रियों के स्वागत के समय पद्म सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक बिष्ट, संजय पुनेठा, महेश, हर सिंह, नारायण दत्त, शंकर लाल, गणेश बोरा आदि थे। बाद में छोटा कैलाश यात्री दिल्ली निवासी ओमप्रकाश ने केएमवीएन की ओर से संचालित शिलारोहण प्रशिक्षण का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें