डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ओगला खेल मैदान में आयोजित 18वें शहीद बलवंत सिंह जिमिवाल स्मृति वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब छह आरआर राइफल्स ने जीत लिया। शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबले में दर्शकों की भारी भीड़ जुटी।
फाइनल मुकाबला मेजबान ओगला और छह आरआर राइफल्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आरआर राइफल्स ने ओगला की टीम को 25-18, 23-25 और 25-16 से हराया। इस जीत के साथ आरआर राइफल्स ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को ट्रॉफी और दोनों टीमों को नकद पुरस्कार दिए गए। वॉलीबॉल के फाइनल में गुड्डू धामी मुख्य अतिथि और कुमाऊं स्कॉट के सूबेदार मेजर ईश्वरी दत्त विशिष्ट अतिथि थे। शैलेंद्र शाह और नीरज चुफाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अजय अवस्थी ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया।
आयोजक रंजीत जिमिवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 27 टीमों ने प्रतिभाग किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में आयोजक मंडल के कैलाश अवस्थी, किशोर शाह, हर्षित मेहरा, विक्रम बिष्ट, राहुल जिमवाल, सुंदर जिमवाल ने सहयोग किया।