फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टनकपुर-बनबसा के 59 आंतरिक मार्गों का होगा निर्माण

Sun, 11 Oct 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन ने 9,94,17,000 रुपये स्वीकृत की है। इस धनराशि से क्षेत्र में 59 आंतरिक मार्गों का निर्माण और सुधारीकरण किया जाएगा। इन मार्गों के बनने से 25 हजार से अधिक की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला भ्रमण के दौरान इन मार्गों के निर्माण की घोषणा की थी। यह घोषणा टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर की गई थी। इन मार्गों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा।
गांवों और आवासीय बस्तियों का मुख्य सड़कों से संपर्क बेहतर होगा। बरसात के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानियां कम होंगी। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें