सड़क का शिलान्यास करती विधायक मीना गंगोला।
- फोटो : AMAR UJALA
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत जरमालगांव-कनारा मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। 589.12 लाख की लागत से 8.85 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के बनने से क्वैनाड़ा, कनारा आदि गांवों की सैकड़ों की आबादी को यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा। विधायक मीना गंगोला ने कहा कि उनका लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को सड़क से जोड़ने का है। सड़क के शिलान्यास के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक, नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश धानिक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन मेहरा, पूर्व जिला महामंत्री सुरेश जोशी, पूर्व जिला मंत्री भगवती मेहरा, जिला मंत्री रमेश बोरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित पाठक, कृष्णा बोहरा, भूपाल आर्या, महामंत्री दान सिंह मेहता, महामंत्री मुकेश जोशी, भगवान चंद, सभासद संजू बोरा, निशांत भट्ट आदि उपस्थित रहे।