फोटो- नेपाल में प्रतिबंधित बीड़ी के साथ एपीएफ के जवान।
- फोटो : AMAR UJALA
सशस्त्र प्रहरी ने 52 हजार की बीड़ी पकड़ी महाकाली में ट्यूब के रास्ते नेपाल पहुंच रही बीड़ी संवाद न्यूज ऐजेंसी झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल में प्रतिबंधित 51 हजार की भारत में बनी बीड़ी को सशस्त्र प्रहरी ने पकड़ा है। महाकाली नदी से ट्यूब के जरिये नेपाल लाई जा रही बीडी को लाने वाले तीन लोग फरार हो गए है। प्रतिबंधित बीड़ी को प्रहरी ने नेपाल कस्टम को सौंप दिया है। लाॅकडाउन के बाद सीमा में भारत में बनी बीड़ी की तस्करी बढ़ गई है। ब्रहस्पतिवार सुबह नेपाल सशस्त्र प्रहरी सीमा निगरानी चौकी के जवान महाकाली नदी के किनारे सेरा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। तीन चार लोग महाकाली नदी से ट्यूब में दो बंडल बीड़ी के नेपाल की ओर ला रहे थे। सभी लोग प्रहरी को देख बीडी़ छोड़कर भाग खड़े हुए। 51 गुल्म(कंपनी) डीएसपी अमित सिंह ने बताया बीड़ी को महाकाली भंसार(कस्टम) कार्यालय में जमा कर सीज कर दिया गया है। मई महीने में सीमा पर तस्करी और अवैध तरीके से नेपाल में घुसपैठ करने से रोकने के लिए नेपाल सरकार ने एपीएफ को तैनात किया है। एपीएफ की तैनाती के बाद तस्करी का पहला मामला पकड़ा गया है। बाक्स खुकरी तस्करों ने अब बीड़ी तस्करी का काम शुरू किया झूलाघाट। लाॅकडाउन के बाद भारत में बाजार बंद होने से नेपाली खुकरी सिगरेट की मांग कम हो गई है। नेपाल की बाजार में भारत में बनी प्रतिबंधित बीड़ी की मांग बहुत ज्यादा है। खुकरी सिगरेट को अवैध तरीके से भारत में फैलाने वाले तस्करों ने अब बीड़ी को नेपाल भेजने का काम शुरु कर दिया है। इसके लिए तालेश्वर के रास्ते ट्यूब से लाखों रुपए की बीड़ी अवैध तरीके से नेपाल भेजी जा रही है। राजेश (संवाद) फोटो- नेपाल में प्रतिबंधित बीड़ी के साथ एपीएफ के जवान।