सेटेलाइट फोन का प्रशिक्षण देते अधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
-सभी ग्राम सभा के प्रतिनिधि रहे मौजूद -कल होगा सेटेलाइट फोन का वितरण धारचूला।(पिथौरागढ़) सीमांत के पूर्व से ही आपदा प्रभावित ग्राम सभाओं में फिर से संभावित आपदा को ध्यान में रखते हुए संचार के अभाव में होने वाली मुश्किलों को हल करने के लिए आज ब्लॉक सभागार में एसडीआरएफ के एएसआई प्रमोद कुमार जयदेव नेगी ने 34 ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों को सेटेलाइट फोन चलाने का, प्रशिक्षण दिया तथा रखरखाव के लिए जरूरी जानकारी देते हुए कॉल करोगे बारे में बताया कि आउटगोइंग,इनकमिंग व एसएमएस 12 प्रति मिनट कॉल दर की बात बताई। नयाब तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बताया कि आज लोगो को प्रशिक्षण दिया गया है कल सभी को सेटेलाइट फोन वितरण किया जाएगा । जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए संचार सुविधा सुलभ हो सकेगी। रं कल्याण संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष बिशन सिंह बोनाल ने भी सेटेलाइट फोन सेट के बारे में जरूरी जानकारी दी। इस दौरान नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट,ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुटियाल, अंजू रोंकली, सुरेश गुंज्याल, नरेंद्र नपलच्याल, बृजेश गर्ब्याल, हयात सिह, जगत बुदियाल, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल धामी, दिनेश चलाल, गोपाल सिंह धामी, ममता नगन्याल, शांति सीपाल, सुनीता मार्छाल, भगवती बनग्याल, बबीता, दिया तितीयाल और सरस्वती चलाल सहित कई लोग मौजूद थे। फोटो