फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल पुलिस ने एक लाख मूल्य की बीड़ी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल में प्रतिबंधित एक लाख मूल्य की बीड़ी बरामद की है। बीडी को नेपाल कस्टम ने सीज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जूलाघाट नेपाल प्रहरी चौकी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार मुखबिर की सूचना पर सशस्त्र प्रहरी बल, सिविल पुलिस और कस्टम विभाग ने रात 10 बजे बलतड़ी के सामने महाकाली नदी से नेपाल की और ले जा रहे छह कार्टून बीड़ी के पकड़ लिए। चौकी प्रभारी एसआई जनक सिंह धामी ने बताया बीड़ी को नेपाल तस्करी कर लाने वाले लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

उन्होंने बताया पकड़ी गई भारत की घोड़ा बीड़ी की नेपाल में एक लाख रुपये भारतीय कीमत है। भारत से आने वाली सभी बीड़ी नेपाल में प्रतिबंधित है। बहुत समय से तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बीड़ी ला रहे हैं। उन्होंने बताया अब रोज नदी के किनारे पेट्रोलिंग की जायेगी। टीम में शसस्त्र प्रहरी बल के इंस्पेक्टर विकास थापा, एसआई शेर बहादुर बम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें