फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने से अस्पताल में स्वास्थ्य कार्ड बनाने का काम धीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सर्वर डाउन होने से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कार्ड बनाने का काम बेहद धीमा हो रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट की धीमी रफ्तार से स्वास्थ्य कार्ड बनाने में नियुक्त कर्मचारी भी परेशान हैं। जिला अस्पताल में भर्ती एक बीमार ग्रामीण का स्वास्थ्य कार्ड घंटाकरण से गए डिजिटल सेवा केंद्र के कर्मचारी ने बनाया।
विज्ञापन


देवलथल के उसैल बिसुन निवासी 48 वर्षीय दीवान राम पुत्र जीत राम का एक पैर सुन्न हो गया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया। जहां से उसकी स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। मुफ्त उपचार के लिए दीवान राम का आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड नहीं बना था। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार जब स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए कर्मचारियों के पास गए तो उन्हें सर्वर डाउन होने की बात कही गई। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य ने घंटाकरण में स्थित डिजिटल सेवा केंद्र के कर्मचारी को वार्ड में बुलाया।

जहां पर कर्मचारी ने दीवान राम का हेल्थ कार्ड बनाया। दीवान राम की पारिवारिक स्थिति बेहद दयनीय होने के कारण उसे परिजन हायर सेंटर नहीं ले जा पा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने चार हजार रुपये की मदद की है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी ने भी दीवान की पत्नी को सहायता राशि दी है। जगदीश कुमार ने दीवान राम को हायर सेंटर भेजने के लिए एंबुलेंस सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अन्य लोगों से भी मदद की अपील की है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से अब तक 2700 स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा चुके हैं। 220 मरीजों को अब तक स्वास्थ्य कार्ड से मुफ्त उपचार का लाभ मिल चुका है। इंटरनेट धीमा चलने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। सर्वर के ठीक से काम करने पर कार्ड बनाने में तेजी आएगी।
विज्ञापन

- डा.निर्मला पुनेठा, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें