फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4जी के जमाने में फोन करने चार किमी दूर जा रहे हैं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। आज जमाना 4जी से 5जी की ओर बढ़ने लगा है लेकिन जिले के कुछ गांव ऐसे भी हैं, जहां लोगों को मोबाइल सिग्नल के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। इस डिजिटल युग में भी संचार सुविधा से वंचित सीमांत क्षेत्र के तोमिक, बोना, गोल्फा, टांगा गांव के गुस्साएं लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है।

करीब करीब ढाई हजार आबादी वाले गोल्फा, बोना, टांगा गांव के लोग लंबे समय से संचार सुविधा की मांग कर रहे हैं। संचार सुविधा न होने के कारण गांव के लोग बेहद परेशान हैं। गांव से चार किमी दूर झापुली के पास पहाड़ी में मोबाइल सिग्नल आते हैं। लोगों को सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। तोमिक की प्रधान तुलसी देवी का कहना है कि संचार अव्यवस्था का मामला कई बार क्षेत्रीय सांसद, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा के सामने मामला उठाया जा चुका है लेकिन दिक्कत दूर नहीं हुई। कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मोबाइल टावर नहीं लगा तो ग्रामीण मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। इस पर सभी गांवों के लोग सहमत हैं।
विज्ञापन




सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो साईंपोलूवासी भी करेंगे नहीं देंगे वोट
मुनस्यारी। सड़क सुविधा से वंचित मुनस्यारी के साईंपोलू गांव के लोग भी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। मंगलवार को गांव के लोगों ने उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि गांव के लोग यातायात सुविधा से वंचित हैं। वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का सर्वे किया गया था लेकिन आज तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। ज्ञापन में प्रधान बसंती देवी, जगत सिंह, महेश सिंह, महेंद्र सिंह समेत तमाम लोगों ने हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

फोटो 06 पीटीएच 13 पी

35 दिन बाद सुधरी गंगोलीहाट की इंटरनेट सेवा
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट की इंटरनेट सेवा 35 दिन बाद सुधरी। इंटरनेट सेवा सुचारु होने के बाद पोस्ट आफिस में भी कामकाज शुरू हो गया है। एक्सचेंज का कार्ड फुंकने से गंगोलीहाट की बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा एक माह पूर्व ध्वस्त हो गई थी। इसके चलते क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान थे। पोस्टआफिस में नए खाते खुलने का काम ठप पड़ा था। वृद्धावस्था और विकलांग सहित अन्य खाताधारकों की पेंशन नहीं निकल पा रही थी। ब्राडबैंड और वाईमैक्स सेवा बंद होने से साइबर कैफे के संचालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। बुधवार को एक्सचेंज में आई खराबी को दूर कर दिया गया। इसके बाद इंटरनेट सेवा सुचारु हो गई है। गंगोलीहाट पोस्टआफिस के पोस्टमास्टर जगदीश पंत ने बताया कि इंटरनेट सेवा में सुधार होने के बाद कामकाज सुचारु हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें