फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वीरीजिमियां के लोग करेंगे चुनाव बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। यातायात सुविधा से वंचित आपदा प्रभावित क्वीरीजिमियां गांव के लोगों लोकसभा चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। गांव के लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन


शनिवार को पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गंव के लोगों ने उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेेजे ज्ञापन में कहा है कि चीन सीमा के करीब बसे क्वीरीजिमियां गांव के लोगों को आज तक यातायात सुविधा नहीं मिली है।

गांव के लोगों को सड़क तक आने के लिए कई किमी पैदल चलना पड़ता है। कहा कि गांव के लोग एक दशक से अधिक समय से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे हैं लेकिन एक हजार आबादी वाले गांव को सड़क से नहीं जोड़ा जा रहा है। कहा है कि गांव के लोगों ने इस मुद्दे पर 2014 के लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी, तब प्रशासन के आश्वासन पर लोग मान गए थे।
विज्ञापन


वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव का क्षेत्र के लोगों ने बहिष्कार किया था लेकिन सड़क निर्माण की बात आगे नहीं बढ़ी। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान रेणु देवी, पान सिंह पछाई, भगवान बृजवाल, गोविंद बिष्ट, विशन राम, केदार ल्वाल, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें