पिथौरागढ़। अवैध पेयजल संयोजनों पर जल संस्थान ने अब सख्त रुख अपना लिया है। विभागीय टीम अवैध कनेक्शनों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही अवैध कनेक्शनों को स्थायी करने की भी कार्रवाई की जा रही है।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पानी के अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। उन्हेें वह नियमित कर लें। बताया कि विभागीय टीम नगर क्षेत्र में अवैध कनेक्शनों का पता लगाने में जुटी है। अभी तक करीब एक दर्जन संयोजन चिह्नित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास पानी के कनेक्शन नहीं हैं वो भी विभाग में आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान में विभाग द्वारा पानी के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। गर्मियों के सीजन में एक अप्रैल के बाद नए संयोजन बंद हो जाएंगे। उन्होंने बकाएदारों से भी समय पर बकाया जमा करने का अनुरोध किया है।