फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार को सचिवालय का घेराव करेंगे रोडवेज कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्राइवेट बसों को एनएच के नये रूटों पर परमिट देने से नाराज रोडवेज कर्मचारियों के विभिन्न संगठन एक मंच पर आ गए हैं। उत्तराखंड रोडवेज अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारी चार जनवरी को सचिवालय का घेराव करेंगे। इसके लिए पिथौरागढ़ से भी लगभग 150 रोडवेज कर्मी देहरादून जाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को रोडवेज कार्यालय परिसर में आयोजित रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन और उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्राइवेट बसों को कई रूटों पर संचालित करने के लिए परमिट जारी कर दिए हैं। इससे रोडवेज की आय प्रभावित होगी।

सरकार ने अब तक 80 करोड़ रुपया रोडवेज को नहीं दिया है। इसके खिलाफ अब आंदोलन किया जाएगा। बैठक में राजेंद्र सिंह महर, नवीन कोठारी, पवन कुमार, अनिल जोशी, कोमल सिंह, अनिल त्रिपाठी, वीरेंद्र कार्की, निशिथ चंद, दीपक पांडेय, विनोद पांडेय, भारतमणि त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी, प्रकाश भट्ट, जगदीश भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें