फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम एप ने दिलाई गंगोलीहाट के तीन गरीब परिवारों को धुएं से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील के चौड़ा धुरौली गांव के तीन गरीब परिवारों को सीएम एप ने धुएं से मुक्ति दिलाई। आवेदन करने के बावजूद बीपीएल श्रेणी में आने वाले इन सामान्य वर्ग के परिवारों को गैस कनेक्शन नहीं मिल पा रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय को कुछ दिन पहले सीएम एप पर पिथौरागढ जिले के चौड़ा धुरोली गांव कुछ गरीब परिवारों को उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पर डीएम पिथौरागढ़ को पत्र लिखा। इसके बाद डीएम ने जिला आपूर्ति अधिकारी को शिकायत के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

गंगोलीहाट गैस विभाग के अनुसार मधुली देवी पत्नी केशर सिंह, मधुली देवी पत्नी लक्षम सिंह और माधवी देवी पत्नी केशर सिंह का नाम सूची में नहीं होने के कारण उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कनेक्शन जारी नहीं किए जा सके। इसके अलावा प्रधानमंत्री विस्तारित उज्ज्वला योजना के तहत तीनों परिवार सामान्य जाति के होने के कारण लाभान्वित नहीं करने की बात कही गई।
विज्ञापन


इस पर डीएम पिथौरागढ़ ने जिला पूर्ति अधिकारी को तीनों आवेदनकर्ताओं को उत्तराखंड सरकार द्वारा कुछ समय पूर्व शुरू की गई राज्य उज्ज्वला योजना (निशुल्क गैस कनेक्शन) के अंतर्गत गैस कनेक्शन देने के निर्देश दिए। जिला आपूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन ने बताया कि तीनों परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें