फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानस और सिटी पब्लिक स्कूल जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। क्रिकेट स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के तत्वावधान में स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। इसमें सिटी पब्लिक स्कूल ने ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल और मानस एकेडमी ने बियरशिबा को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहले मैच में ग्रीनवैली ने 71 रन बनाए। सिटी पब्लिक स्कूल ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में बियरशिबा की टीम ने 90 रन बनाए। मानस एकेडमी की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के राज्य समन्वयक उमेश जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता से 10 से 16 वर्ष के खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने का काम किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को पहला मैच स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल और पीएनएफ स्कूल के बीच होगा। दूसरा मुकाबला निखिलेश्वर चिल्ड्रेन एकेडमी और मल्लिकार्जुन स्कूल के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें