फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलथल एसबीआई में स्टाफ की कमी से ग्राहक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारतीय स्टेट बैंक की देवलथल शाखा में स्टाफ की कमी से कामकाज प्रभावित हो गया है। वर्तमान में मात्र एक कर्मचारी बैंक का काम निपटा रहा है। लोगों को लेनदेन के लिए घंटों बैंक में खड़ा रहना पड़ता है।
विज्ञापन


बैंक में छह के स्थान पर शाखा प्रबंधक समेत दो कर्मचारी तैनात हैं। वर्तमान में शाखा प्रबंधक शेर सिंह निखुर्पा अवकाश में हैं। मात्र एक लिपिक के सहारे बैंक संचालित हो रहा है। स्टाफ की कमी के कारण बैंक में नए खाते नहीं खुल पा रहे हैं। शनिवार को बैंक में ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही।

जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि बैंक में स्टाफ की कमी के कारण ग्राम पंचायतों के 14वें वित्त के खाते जिला सहकारी बैंक बुंगाछीना में खोलने पड़े। उन्होंने कहा कि एसबीआई की शाखा में स्टाफ की तैनाती की मांग को लेकर कई बार क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा को लिखा जा चुका है, लेकिन स्टाफ की तैनाती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें