फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर लाइसेंस फेरी लगाने वालों पर रोक लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। प्रधान संगठन ने बगैर लाइसेंस और सत्यापन के गांवों में फेरी लगाकर घूमने वालों पर रोक लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी को सौंपे पत्र में प्रधानों ने कहा है कि गांव के अधिकतर पुरुष सुबह ही काम के लिए बाहर निकल जाते हैं।
विज्ञापन


गांव में महिला, बूढ़े और बच्चे रह जाते हैं। कहा कि फेरी लगाने वालों का सत्यापन कर लाइसेंस जारी किया जाए। बगैर लाइसेंस के गांवों में न घूमने दिया जाए। कहा कि फेरी लगाने के बहाने अराजक तत्वों की घुसपैठ की आशंका रहती है। इस पर सख्ती से रोक लगाने की आवश्यकता है। पत्र में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, महामंत्री चंद्रशेखर पंत, मल्लागर्खा के प्रधान होशियार गिरी, पाली के प्रधान कैलाश राम, बलीगांव के प्रधान अर्जुन सिंह, रणकोट की प्रधान संगीता देवी, मणकनाली की प्रधान गीता देवी, जाखनी के प्रधान विमला भंडारी के हस्ताक्षर हैं।

उधर, थाना प्रभारी पीआर आगरी ने बताया कि बाहरी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि फेरी वाले का सत्यापन न हो तो, उससे सामान न खरीदें। उसकी सूचना पुलिस को दें। बताया कि स्थानीय फेरी वालों का सत्यापन पुलिस ने कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें