फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणाईगंगोली के पशु अस्पताल का भवन बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली पशु अस्पताल के भवन की हालत बेहद खराब हो गई है। अस्पताल भवन की छत क्षतिग्रस्त होने के साथ ही भवन के भीतर फर्श भी उखड़ चुका है। आवासीय भवनों भी बेहद जर्जर हो गए हैं, वहां डॉक्टर और कर्मचारी नहीं रहते।
विज्ञापन


वर्ष 1972 में बना पशु अस्पताल भवन मरम्मत न होने के कारण जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच गया है। भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई है। हल्की बारिश में पानी भवन के भीतर घुस आता है। हवा चलने पर टिन उखड़ने लगते हैं, जो कभी भी हादसे को दावत दे सकते हैं। अस्पताल के कक्षों की भी दशा खराब है। भवन की फर्श उखड़ चुकी है। बारिश में पानी अंदर तक घुस आता है, इससे दवाओं के खराब होने की आशंका रहती है।

अस्पताल परिसर में ही स्टाफ के क्वाटर बने हैं, लेकिन भवनों की दशा खराब होने से स्टाफ क्वाटरों में डॉक्टर और कर्मचारी नहीं रहते। पशु चिकित्सक डॉ. हिना मलिक और फार्मेसिस्ट शंकर आर्य का कहना है कि भवन की हालत खराब होने से अस्पताल संचालन में तो दिक्कत आ ही रही है, आवासीय भवन रहने लायक न होने से उन लोगों को किराए पर मकान लेकर रहना पड़ रहा है। पशु चिकित्सक बताती हैं कि अस्पताल भवन के मरम्मत का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन


पशु अस्पताल के नए भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही भवन के लिए धन मिल जाएगा। धन मिलते ही नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। -मीना गंगोला, विधायक, गंगोलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें