फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र धामी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के सदस्य उत्तराखंड के एकमात्र क्रिकेटर राजेंद्र धामी का गृह क्षेत्र डीडीहाट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रोड शो के माध्यम से राजेंद्र को ओगला से डीडीहाट लाया गया।

डीडीहाट वॉलीबाल एशोसिएशन, जिला क्रिकेट एसोसिएशन, नगर पालिका के नेतृत्व में गांधी चौक में दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय किक्रेटर धामी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। धामी ने कहा कि क्रिकेट को लेकर उनका जुनून बचपन से ही था। नारायणनगर डिग्री कालेज में पढ़ाई के दौरान भी दिव्यांगता कभी भी उनके खेल के आड़े नहीं आई। जब वह क्रिकेट का बल्ला हाथ में लेकर मैदान में प्रैक्टिस के लिए जाते थे तो लोग उन पर हंसते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से कहा कि अगर आपको अपने कार्य के प्रति निष्ठा है तो कोई भी चीज अवरोध नहीं बन सकती है। भारत, बांग्लादेश, नेपाल के बीच खेली गई त्रिकोणीय श्रंखला का अनुभव साझा किया। धामी का जीआईसी डीडीहाट, राजकीय महाविद्यालय नारायणनगर में भी नागरिक अभिनंदन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष कविन्द्र शाही, किशोर साह, सुनील साह, दान सिह कन्याल, विनोद साह, मनोज साह, चंचल चैहान, राजेेंद्र बोरा, दीपक पंवार, प्रदीप कन्याल, योगेश कन्याल, सौरभ साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें