फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक गृह परीक्षाएं 19 फरवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वार्षिक गृह परीक्षा 2018 के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में परीक्षा समिति की बैठक हुई, इसमें निर्णय लिया गया कि वार्षिक गृह परीक्षाएं 19 से 26 फरवरी तक होंगी।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिमल्टी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निर्देश दिए कि वह अपने विद्यालयों में प्रत्येक विषयाध्यापकों से संबंधित विषयों के उत्तर पुस्तिकाओं का विशेष अनुश्रवण करेंगे। कहा कि परीक्षा में न्यून परीक्षाफल वाले विद्यार्थियों के लिए अप्रैल के पहले पखवाड़े में उपचारात्मक शिक्षण कार्य कराएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एके गुसांई ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 15 फरवरी के बाद देवसिंह राजकीय इंटर कॉलेज से प्रश्नपत्र प्राप्त करने को कहा है। बैठक में एसडीएस राइंका के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंत, रमेश भट्ट, प्रकाश वल्दिया, दीपा खाती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें