फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी में खरीदारी के लिए उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सरकारी तौर पर मेला संपन्न होने के बाद भी जौलजीबी में चहल-पहल कम नहीं हुई है। रविवार को भारी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। इससे दुकानदारों के चेहरे खिल गए। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस हफ्ते व्यापार अच्छा रहेगा। रविवार को पिथौरागढ़, डीडीहाट, अस्कोट, मदकोट, मुनस्यारी, बगड़ीहाट क्षेत्र से कई लोग मेले में पहुंचे। सुबह नौ बजे से ही अस्थायी बाजार में भीड़ बढ़ने लगी थी। अब ऊनी सामान, रेडीमेड कपड़ों और तिब्बती जूतों की बिक्री बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


जौलजीबी मेले में तिब्बत से आयातित सामान की ज्यादा बिक्री होती है। व्यापारी भी तिब्बत की मंडी से मेले में बिकने वाली वस्तुओं को ज्यादा लेकर आते हैं। इनमें ऊनी कंबल, स्वेटर, चंवर गाय की पूंछ, दन, कालीन, जैकेट आदि शामिल होते हैं। इस बार तिब्बत की मंडी से आयात अधिक हुआ है और जौलजीबी मेले में पर्याप्त मात्रा में सामान पहुंचा है। तिब्बत व्यापार में भाग लेने वाले जीवन रौंकली, चकर सिंह गर्ब्याल ने बताया कि इस बार जौलजीबी मेले में सामान की बिक्री अच्छी है।

स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी ठीक हो रही है। जड़ीबूटी, कृषि उपकरणों का बाजार तेज है। स्थानीय दालों में राजमा, भट, गहत की भी खरीदारी खूब हो रही है। जौलजीबी व्यापार संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू ने बताया कि इस महीने के अंत तक व्यापारिक गतिविधियां जारी रहेंगी। तब तक बाहर से आए व्यापारियों को पूरी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार आईबी मल्ल ने बताया कि जब तक व्यापारिक गतिविधियां जारी रहेंगी, तब तक पुलिस की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि मेला शांतिपूर्वक चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें