फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस की प्रतियोगिताओं की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ध्यान चंद के जन्म दिवस पर जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट और धारचूला में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। जिला मुख्यालय में प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


खेल कार्यालय के तत्वावधान में हुई हॉकी प्रतियोगिता सोरवैली ने एशियन एकेडमी को हराकर जीत ली। फुटबाल प्रतियोगिता स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने कुसौली को हराकर जीती। वॉक फार रन में जितिन वल्दिया पहले, प्रकाश थापा दूसरे, कैलाश पुनेठा तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकसी में एथलेटिक्स-ए टीम विजयी रही। जिलाधिकारी सी रविशंकर, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान, भाजपा नेता किरन मालदार आदि ने पुरस्कार बांटे।

गंगोलीहाट। राजकीय इंटर कॉलेज दशाईथल में खेल दिवस के कार्यक्रमों के तहत खो-खो प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी डीआर लोहिया, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक भट्ट, व्यायाम शिक्षक मदन सौन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


धारचूला। राजकीय आदर्श विद्यालय कुटी में खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद और दौड़ कराई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य आभा फकलियाल, रजनी नपलच्याल, सरोज जुमाल, पुष्कर ठगुन्ना, विनय पांडे, प्रकाश नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें