फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्य संग्रह ‘लफ्जों का सफर’ का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कवियों से संयुक्त काव्य संग्रह ‘लफ्जों का सफर’ का विमोचन किया। जिलाधिकारी ने काव्य संग्रह की सराहना करते हुए कहा कि इससे और लोगों को भी लेखन की प्रेरणा मिलेगी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक भगवती ने कहा कि ‘लफ्जों का सफर’ काव्य संग्रह कवियों के जीवंत अनुभूति है।
विज्ञापन


डा. तारा सिंह ने काव्य संग्रह के संपादक ललित शौर्य की सराहना की। परमानंद चौबे ने कहा काव्य संग्रह में रचनाकारों ने रोचक तरीके से अपनी बात कही है। डा. गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने काव्य संग्रह को संग्रहणीय बताया। पुस्तक के संपादक ललित शौर्य ने कहा कि काव्य संग्रह में पहाड़, पलायन, नशा, भ्रूण हत्या, खनन आदि पर 17 रचनाएं संकलित की गई हैं। कार्यक्रम संयोजक जय प्रकाश देवलाल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान ललित पंत, डा. पीतांबर अवस्थी, जनार्दन उप्रेती, डा. आनंदी जोशी, लक्ष्मी आर्या, जयमाला देवलाल, नवीन शर्मा, मथुरा दत्त चौसाली, मुन्नी टम्टा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें