फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बियरशीबा और मल्लिकार्जुन के मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बियरशीबा और मल्लिकार्जुन के मेधावी सम्मानित
विज्ञापन

पिथौरागढ़। न्यू बियरशीबा पब्लिक स्कूल ने मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र का पूरा शिक्षण शुल्क वापस कर दिया है। बियरशीबा स्कूल में मेधावियों को शिक्षण शुल्क के 205660 रुपये वापस किए गए। मल्लिकार्जुन विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सीबीएसई परीक्षा में अव्वल आने विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

न्यू बियरशीबा स्कूल पुलिस लाइन शाखा में आयोजित सम्मान समारोह में 12वीं विज्ञान वर्ग में 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में पहले स्थान पर रहे नितिन पांडेय, 93.8 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं हिमांगी चौहान, 91.8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं मनीषा बिष्ट और संगीता जोशी, 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ वाणिज्य वर्ग में पहले स्थान पर रहीं संगीता मेहता, हेमराज बिष्ट 91 प्रतिशत, अनुज पंगरिया, पीयूष उप्रेती 90.8 प्रतिशत, जीवन मेहता 90.2 प्रतिशत के साथ ही 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी ने सम्मानित किया। हिंदी में 100 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा मनीषा बिष्ट को निदेशक ने 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। प्रबंधक भाकुनी और प्रधानाचार्या ममता मेहता ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्या एम चौहान और शिक्षण स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन विद्यालय में प्रबंधिका रचना जोशी ने 12वीं के जिला टॉपर अजय कन्याल को 25000, दूसरे स्थान पर रहे चंद्रभूषण पाटनी को 5000 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए। प्रत्येक विषय के टॉपरों को भी पुरस्कृत किया गया। 10 सीजीपीए में पास विद्यार्थियों को 1000-1000 रुपये की धनराशि दी गई। प्रधानाचार्या रिचा पंत ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। अकादमिक समन्वयक राजेश्वरी शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें