फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मापांग में भूस्खलन के बाद मलबे में दबीं 510 भेड़, चरवाहे बाल-बाल बचे

Thu, 28 Aug 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। मल्ला जोहार के मापांग में भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के बाद पहाड़ी से आए मलबे में 510 भेड़ दब गईं और चरवाहे बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद पशुपालन और राजस्व की टीम मापांग रवाना हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मल्ला जोहार के मापांग में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। यहां बिर्थी के त्रिलोक सिंह, क्वीरिजिमिया के भूपेंद्र सिंह, कैंठी के मोहन सिंह, जलथ के गणेश रावत, सुरिंग के भगत सिंह भेड़ों के साथ गए थे। भूस्खलन के बाद मलबा आने से 510 भेड़ इसमें दब गईं। संयोग से पांचों चरवाहे मलबे की चपेट में नहीं आए इससे इनकी जान बच गई। हालांकि कितनी भेड़ मलबे में दबीं हैं इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।
तहसीलदार वतन गुप्ता ने कहा कि भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद राजस्व और पशुपालन विभाग की टीम को मापांग रवाना किया गया है। टीम के यहां पहुंचने के बाद ही असल हालात का पता चलेगा। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू और भाजपा नेता भगत बाछमी ने नुकसान का आंकलन कर भेड़ पालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें