फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण जागरूकता के लिए 486 किमी साइकिलिंग

Fri, 29 Jan 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण को पहुंच रहे नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लोग अपने-अपने तरीके से प्रयासों में जुटे हुए हैं। पिथौरागढ़ के युवाओं का दल साइकिलिंग के माध्यम से लोगों को पर्यावरण जागरूकता की सीख देता है। चार सदस्यीय इस दल ने पांच दिन में 486 किमी की यात्रा कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इससे पहले भी ये युवा पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिलिंग कर चुके हैं, अब लेह तक साइकिल से जाने का इरादा इन युवाओं का है।
विज्ञापन

साइकिलिंग दल में शामिल जगदीश भट्ट, विवेक शाह, हिमांशु बिष्ट और वीरेंद्र सिंह दरियाल ने 24 जनवरी को पिथौरागढ़ से साइकिल यात्रा प्रारंभ की। पहले दिन इन युवाओं ने साइकिल से टनकपुर तक की यात्रा की। दूसरे दिन 25 जनवरी को दल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता हुआ टनकपुर से हल्द्वानी पहुंचा। 26 जनवरी को दल ने हल्द्वानी-नैनीताल-गरमपानी तक की यात्रा की। 27 जनवरी को दल अल्मोड़ा होते हुए दन्यां पहुंचा। 28 जनवरी को दल ने दन्यां से पिथौरागढ़ वापसी की। इससे पहले ये साइकिलिस्ट नारायण आश्रम, मुनस्यारी तक साइकिल से जा चुके हैं। साइकिलिस्ट ने बताया कि मई में पिथौरागढ़ से लेह तक की यात्रा साइकिल से करने की योजना है। इसकी तैयारी की जा रही है। साइकिलिंग के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता के लिए छेड़ी गई मुहिम को लोगों ने सराहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें