फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फल पौध वितरण कार्यक्रम से 4665 काश्तकार हुए लाभान्वित

Thu, 12 Jun 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कृषि विभाग ने उद्यानीकरण फल पौध वितरण और पौध सुरक्षा कार्यक्रम से 4665 काश्तकारों को लाभान्वित किया है। दोनों योजनाओं के लिए 5.85 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। इन योजनाओं का उद्देश्य काश्तकारों को उन्नत किस्मों के फल पौध उपलब्ध कराने और कीटों, फसलों को बीमारियों से बचाकर उत्पादन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

विभाग ने फल पौध वितरण योजना से 3.25 लाख रुपये से 3315, जनजातीय कार्यक्रम के तहत दो लाख से एक हजार और पौध सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 60 हजार रुपये से 350 काश्तकारों को लाभान्वित किया है। विभाग की ओर से 4600 काश्तकारों को लाभान्वित करने की योजना थी। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि काश्तकारों को सीजन के मुताबिक ही फल पौध उपलब्ध कराए जाते हैं। इस योजना में काश्तकारों को 50 से 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें