फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ब्लॉक स्तरीय चयन ट्रायल में 459 ने दिखाया दम

Tue, 01 Aug 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चयन ट्रायल के दौरान स्टैंडिंग ब्रॉड जंप लगाती बच्ची। संवाद- स्रोत- खेल विभाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए मुनस्यारी, धारचूला और कनालीछीना में आयोजित चयन ट्रायल में 459 खिलाड़ियों ने दम दिखाया। चयन ट्रायल में सफल खिलाड़ियों को आठ अगस्त से होने वाली जिला स्तर पर छात्रवृत्ति के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत विकास खंड स्तरीय चयन ट्रायल मुनस्यारी, धारचूला, कनालीछीना में चयन समिति ने कराए। जोहार खेल मैदान मुनस्यारी में न्याय पंचायत दरकोट, लीलम, सेविला, मदकोट, सिर्तोला, मडलकिया, क्वीटी, नाचनी, बांसबगड़ से 68 बालक, 50 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम धारचूला में न्याय पंचायत गुंजी, सोसा, दुग्तू, खेत, धारचूला देहात, बरम से 120 बालक, 77 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जीआईसी खेल मैदान कनालीछीना में न्याय पंचायत चमू, मोड़ी, पुखरौड़ा, पाली, देवल, पीपली से 72 बालक, 72 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि चयन ट्रायल में सफल प्रतिभागियों को अंतिम बार जिला स्तरीय ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखानी होगी। चयन ट्रायल में गठित चयन समिति के सदस्यों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें