फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 4.487 हेक्टेयर भूमि कैंपस को हस्तांतरित

Sat, 04 May 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ एलएसएम महाविद्यालय की 4.487 हेक्टेयर भूमि कैंपस को हस्तांतरित हो गई है। नए शिक्षा सत्र के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। 31 मई तक पंजीकरण किए जाएंगे। एक जून से काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ कैंपस को 27 जनवरी 2021 को राज्यपाल की अधिसूचना मिलने के बाद स्वीकृति मिली थी। जुलाई 2021 में कैंपस के लिए प्रथम बैच के पंजीकरण हुए थे। जुलाई 2021 में स्नातक में प्रवेश लेने वाला पहला बैच इस बार पास आउट हो जाएगा। महाविद्यालय से कैंपस को भूमि और भवन हस्तांतरित होने के बाद समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राओं के पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
पंजीकरण 31 मई तक चलेंगे। इसके बाद एक जून से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर एडमिशन दिए जाएंगे। वर्तमान में कैंपस में बीए, बीएससी, बी-कॉम, बीसीए, बीबीए, योगा आदि संचालित किए जा रहे हैं। लंबे समय से छात्र संगठन कैंपस और महाविद्यालय की स्थिति स्पष्ट करने और प्राध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। कैंपस की स्थिति स्पष्ट होने से उनमें खुशी है। उन्होंने प्राध्यापकों की नियुक्ति करने और नए विषय शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राध्यापकों की नियुक्ति को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में प्राध्यापकों की नियुक्ति को लेकर साक्षात्कार पूरे हो गए हैं। आचार संहिता के कारण अभी नियुक्ति नहीं हो पाई है। कैंपस प्रबंधन ने नियुक्ति के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। आयोग से स्वीकृति मिलते ही प्राध्यापकों की नियुक्ति शुरू हो जाएगी। संवाद
एलएलबी सहित कई अन्य विषय खोलने की चल रही प्रक्रिया
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में एलएलबी खोलने के लिए पूर्व में पत्राचार हो चुका है। एलएलबी शुरू करने की घोषणा सीएम भी कर चुके हैं। जल्द ही इसे भी स्वीकृति मिलने की संभावना है। इसके अलावा एमए एजुकेशन, स्नातकोत्तर में पुरातत्व इतिहास खोलने के लिए विवि को पत्र भेज दिया गया है। संवाद
कोट
पिथौरागढ़ महाविद्यालय की 4.487 हेक्टेयर भूमि कैंपस को हस्तांतरित हो गई है। दूसरे बैच के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार पूरे हो गए हैं। चुनाव आयोग से अनुमति मिलते ही नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त विषय खोलने की भी कवायद चल रही है। - डॉ. हेम चंद्र पांडेय, निदेशक पिथौरागढ़ कैंपस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें