फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईजा वोट दिभैर आ गयां, आब काम में जुटनूं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के आसपास के मतदान केंद्रों में सुबह के समय चहल-पहल रही। मतदान करने के लिए सुबह सात बजे से पहले ही मतदाता लाइन में लगने शुरू हो गए। मतदान के बाद महिला मतदान खेतीबाड़ी संभालने में जुट गईं।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे जीजीआईसी बूथ में मतदान को पहुंची महिलाओं में काफी उत्साह था। पौने दस बजे धनौड़ा वार्ड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बस्ते का जायजा लिया तो वहां कई महिलाएं खेतों में जई की फसल समेटते दिखीं। शांति पुनेड़ा और दीपा पुनेड़ा ने बताया कि बारिश और ओलों से फसल खराब हो रही है।

उन्होंने खेत से ही अंगुली पर लगा निशान दिखाते हुए बताया कि ईजा वोट दि भैर आ गया, आब फसल ले समेटन भै, काम में जुट गयां। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के लिए वोट देके आए हैं। उनका भी कहना था कि वोट देने के बाद ही काम में जुटे हैं। झूलाघाट के गेठीगड़ा गांव में हरू देवी गेहूं की फसल घर ले जाती मिली। इसी गांव में 76 वर्षीय पार्वती देवी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खेतों में गए हैं। उनके लिए खाना बना रही हूं। बाद में वोट देने जरूर जाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें