पिथौरागढ़। हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड सौंदर्य प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के सिलोनी गांव निवासी रितु जोशी ने मिस गढ़वाल फर्स्ट रनर अप का खिताब जीतकर क्षेत्र को गौरवांवित किया है।
रितु ने बताया कि तीन मार्च को आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के जज ललित चौधरी, दिग्विजय और भावेश नेगी थे। रितु इससे पहले मिस पिथौरागढ़ रह चुकी हैं। रितु वर्तमान में अपनी मां और भाई के साथ खटीमा में रहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सिलोनी के ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है।