फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग डिग्री कालेज को नैक से मिला बी ग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से बी ग्रेड प्राप्त होने पर कालेज में खुशी का माहौल है। कॉलेज में प्राचार्य डॉ. कामद कुमार ने नैक पीयर टीम से प्राप्त रिपोर्ट को पढ़ा। कॉलेज का वर्ष 2005 से नैक प्रत्यायन नहीं हो पाया था। इसके चलते कालेज को रूसा और अन्य योजनाओं से धनराशि नहीं मिल पा रहे थी।
विज्ञापन


कालेज के प्राचार्य डॉ. कामद कुमार ने नैक की रिपोर्ट को पढ़ते हुए कहा कि वर्ष 2016 में कालेज में आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. जेएन पंत के नेतृत्व में गठित आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ में डॉ. धीरज खाती, डॉ. लल्लन प्रसाद, डॉ. एमएस कुटियाल, डॉ. प्रमोद कोठारी, डॉ. लीलाधर मिश्रा, रत्नाकर पांडे ने पूर्व प्राचार्य डॉ. डीके पांडेय और राजकीय महाविद्यालय गणाईगंगोली के प्राचार्य डॉ. सीडी सूंठा के निर्देशन में लगातार कार्य कर कालेज को इस मुकाम तक पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि अब कालेज को विभिन्न मदों में ग्रांट मिलेगी जिससे कालेज विकसित होगा। कालेज की इस उपलब्धि पर विधायक मीना गंगोला, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सुरेश पंत, पूर्व प्राचार्य डॉ. डीके पांडे, निदेशक प्रतिनिधि डॉ. सीडी सूंठा, पीटीए अध्यक्ष राजकुमार रावत आदि ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें