पिथौरागढ़। नेहरू युवा केंद्र की ओर से विकास खंड कनालीछीना के देवलथल में सफाई अभियान चलाया गया। जिला युवा समन्वयक ध्रुव डोगरा ने युवाओं को टी शर्ट प्रदान की।
उन्होंने युवाओं से गांव के रास्तों के साथ ही पेयजल स्रोतों की भी समय-समय पर सफाई करने का आह्वान किया। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवकों की भर्ती के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर युवा मंडल अध्यक्ष तारा सामंत, लोहाकोट के वार्ड सदस्य सुंदरी देवी, गोविंदी देवी आदि मौजूद रहे।