फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने पार्क में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शिवमंदिर वार्ड की सभासद प्रेमावती के नेतृत्व में नगर में स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व. परमल सिंह ह्यांकी पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। पालिका के कर्मचारियों ने पार्क में सफाई कर कूड़ा-करकट एकत्र किया।
विज्ञापन


पालिका के अधिशासी अधिकारी पीएस बोरा ने बताया कि पार्क के किनारे भवन निर्माण के लिए रखे ड्रेनेज पाइप और निर्माण सामग्री को एक हफ्ते में हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि उक्त सामग्री को नहीं हटाई गई तो निर्माण सामग्री की नीलामी की जाएगी। सफाई निरीक्षक श्रीकांत ने बताया कि पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर जानकी देवी, वीरेंद्र गर्ब्याल, मनीष गर्ब्याल समेत सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें