बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चौकोड़ी के एकलव्य एकेडमी में आयोजित नान्तिनोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों धूम रही। नान्तिनोत्सव में विभिन्न स्कूलों से आए दिव्यांगों को सम्मानित किया गया।
महोत्सव का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने दीप जलाकर किया। विधायक ने ब्लड कैंसर से पीड़ित ज्योति महरा, दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी राजू धामी के अलावा दिव्यांग सुंदर बाफिला, निशा जोशी, पवन कुमार, योगेश जोशी, सूरज, गणेश कोरंगा, पूजा कार्की को सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी ने कहा कि दिव्यांगों को सम्मानित किया जाना अच्छी पहल है। एकेडमी के प्रबंधक हरीश चुफाल ने कहा इस तरह के आयोजन का करना छिपी हुई प्रतिभाओं का आगे लाने का प्रयास भर है। इस दौरान गोकुल गंगोला, धीरज बिष्ट आदि थे।