फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंकों में पांच दिनों से लेनदेन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/कनालीछीना। जिला सहकारी बैंक का सर्वर खराब होने से जिले के 19 सहकारी बैंकों में पांच दिनों से लेनदेन ठप पड़ा है। ग्राहक अपने खातों से रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं। बैंकों में अब तक 35 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हो चुका है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के अलावा सहकारी बैंक की जनपद भर में 18 शाखाएं हैं। इन सभी बैंकों में 1.7 लाख खाताधारक हैं। सहकारी बैंक की नेट कनेक्टिविटी पांच दिनों से खराब है। इससे लेनदेन पूरी तरह से ठप है। खाताधारक न तो अपना पैसा निकाल पा रहे हैं और न जमा ही कर पा रहे हैं। कई तरह के लेनदेन के लिए चेक लगाने पर चेक एरर होकर खाताधारक को वापस हो जा रहे हैं। सहकारी बैंक के 21 हजार एटीएम कार्डधारक हैं। सर्वर ठप होने से सहकारी बैंक के एटीएम कहीं भी काम नहीं कर रहे हैं। जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों के शिक्षकों के खाते सहकारी बैंकों में हैं। मध्याह्न भोजन योजना और भोजन माताओं के मानदेय के लिए रुपये निकालने को लेकर कई शिक्षक बैंकों के चक्कर लगाते नजर आए। लेनदेन ठप होने से बैंक के कर्मचारी भी परेशान हैं।

वहीं, कनालीछीना में जिला सहकारी बैंक के 15 हजार ग्राहकों को काफी दिक्कत हो रही है। शाखा प्रबंधक जेसी जोशी ने बताया कि सहकारी बैंकों में विप्रो कंपनी के सर्वर लगे हैं। इसकी जानकारी बैंक के उच्चाधिकारियों को दी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार, खुशाल सिंह, गणेश कुमार, जीवंती देवी, देव सिंह आदि ने डीएम को ज्ञापन भेजकर बैंक में व्यवस्थाएं सुचारु कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन



बैंक में विप्रो कंपनी की नेट कनेक्टिविटी है। देहरादून मुख्यालय से सर्वर में खराबी आई है। कंपनी को सूचित किया गया है। सर्वर में सुधार होने के बाद ही लेनदेन का काम सुचारु होगा। -आकांक्षा कंडारी, उप महाप्रबंधक, जिला सहकारी बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें