धारचूला। आदि कैलाश यात्रा का अग्रिम दल गुंजी से 28 किमी की पैदल यात्रा पूरी कर कुटी पहुंच गया है। दल में 29 यात्री शामिल हैं। यात्रा का पहला आधिकारिक दल धारचूला से शनिवार को पहले पैदल पड़ाव बूंदी को रवाना होगा।
केएमवीएन के यात्राधिकारी आरसी जोेशी ने बताया कि आठ सदस्यों का दूसरा अतिरिक्त दल बूंदी से गुंजी को रवाना हो गया है। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश का पहला आधिकारिक दल शुक्रवार शाम धारचूला पहुंचेगा। 45 सदस्यीय इस दल में 11 महिलाएं शामिल हैं। यात्री शनिवार सुबह पहले पैदल पड़ाव बूंदी को रवाना होगा। उन्होंने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस समय मौसम सुहावना बना है।