फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठक और गुरुरानी का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हरि सिंह थापा राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी में राइंका तेजम के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक का सम्मान किया गया। एक अन्य कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण के लिए केएमवीएन आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय में पौधरोपण से हुआ। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह डसीला ने कहा कि पाठक ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर समाज से जोड़ने के कई नवाचारी प्रयोग किए हैं। शिक्षक चंद्र कुमार सिंह थापा, गिरीश चंद्र नगरकोटी ने भी विचार रखे। इस दौरान राजकुमार सिंह मौरा, राजेंद्र सिंह धामी, पंकज सिंह महर, गोदावरी कार्की, शोभा, चंचल सिंह सामंत आदि मौजूद रहे।

इधर, केएमवीएन आवास गृह के प्रबंधक गुरुरानी को मानसरोवर वाटिका में 200 से अधिक विभिन्न प्रजाति के पौध लगाने पर सम्मानित किया गया। आवास गृह में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अशोक पंत, तपन रावत, मनोज जोशी, गौरव बिष्ट, पीसी जोशी, जनार्दन उप्रेती, प्रकाश जोशी आदि थे। संचालन जुगल किशोर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें